पीएम मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना,

अक्सर राजनीतिक मुद्दों को लेकर एक दूसरे पर हमला बोलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आमने-सामने होने पर एक-दूसरे से शिष्टाचार जताना नहीं भूलते. मंगलवार को देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला. संसद के सेंट्रल हाल के कॉरीडोर में दोनों नेता अचानक आमने-सामने आ गए. पीएम मोदी ने बिना समय गंवाए राहुल गांधी का हालचाल पूछ लिया. इस पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी पीएम को शिष्टाचार के साथ जवाब दिया.
दरअसल, रामनाथ कोविंद से पहले ही पीएम मोदी संसद भवन पहुंच चुके थे. जैसे ही रामनाथ कोविंद वहां पहुंचे पीएम मोदी अपने चैंबर से निकलकर उनका स्वागत करने गए. जिस वक्त पीएम मोदी संसद के गेट से गुजर रहे थे, उसी दौरान कॉरीडोर में उन्हें राहुल गांधी नजर आए. ये महज इत्तेफाक था दोनों नेता आमने-सामने आ गए.
पीएम ने पूछा-कैसे हो राहुल जी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही राहुल गांधी पीएम मोदी के सामने आए, मोदी ने हाथ बढ़ाकर राहुल गांधी का हाल पूछा. पीएम ने कहा- कैसे हैं राहुल जी? इसके जवाब में राहुल गांधी ने भी पीएम का आदर करते हुए दोनों हाथ उनकी तरफ बढ़ा दिए. राहुल गांधी ने मुस्कराते हुए पीएम से कहा- सर, ठीक हूं सर.
इसके बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी के साथ मौजूद दूसरे कांग्रेस नेताओं के बीच भी दुला-सलाम हुई. जिसके बाद पीएम मोदी रामनाथ कोविंद को रिसीव करने आगे बढ़ गए.
बता दें रामनाथ कोविंद के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने शिरकत की. हालांकि राष्ट्रपति के संबोधन में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू समेत इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जिक्र होने पर कांग्रेस ने नाराजगी भी जताई है.



Comments

Popular posts from this blog

पंजाब के सीएम के आवास के पास ब्लास्ट, 20 मरे, 30 घायल