पंजाब के सीएम के आवास के पास ब्लास्ट, 20 मरे, 30 घायल

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर शहर में पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के कार्यालय एवं आवास के समीप एक शक्तिशाली आत्मघाती विस्फोट में आज पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए.
लाहौर पुलिस प्रमुख कैप्टन (आर) अमीन वैन्स ने कहा, ‘‘विस्फोट का निशाना पुलिस थी.’’ उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि यह आत्मघाती विस्फोट था.रेस्क्यू 1122 के अनुसार, विस्फोट में पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 20 लोग मारे गए.
रेस्क्यू 1122 की दीबा शहनाज ने कहा, ‘‘जब यह शक्तिशाली विस्फोट हुआ, पुलिस तथा लाहौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी मुख्यमंत्री के मॉडल टाउन आवास के नजदीक स्थित अरफा करीम टावर के बाहर अतिक्रमण हटाने में व्यस्त थे.’’ रेस्क्यू दलों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. शहर के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.
अधिकारी ने कहा, ‘‘कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.’’ विस्फोट के समय मुख्यमंत्री अपने मॉडल टाउन कार्यालय में बैठक में थे.




Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना,