एक क्लिक पर 1 लाख तक का मिलेगा लोन
नई दिल्ली।
अगर आप नौकरी पेशा हैं और आपकी सैलरी महीने के बीच में ही खत्म हो जाती है। तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। आज के दौर में आपके पास कई ऐसे विकल्प है जिनसे आप छोटी अवधि के लिए 1 लाख रुपए तक लोन केवल 1 क्लिक से पा सकते हैं।
बाजार में अर्ली सैलरी, पे सेन्स, लोनटैप जैसे कई ऐसे एप्स मौजूद है जो मिनटों में आपको 1 लाख तक का लोन मुहैया कराती है। और सबसे बड़ी बात है कि लोन लेने के लिए आपको किसी तरह की कोई कागजी कारवाई नही करनी पड़ेगी। अर्ली सैलरी कंपनी के सीईओ अक्षय मेहरोत्रा के मुताबिक इस लोन को पाने के लिए किसी कागजी कार्रवाई की जरुरत नहीं है। विस्तार योजना के तहत कंपनी कई शहरों में आगे बढ़ रही है।
कैसे मिलेगा लोन
लोन पाने के लिए आपके पास एक स्मॉर्टफोन होना चाहिए। स्मॉर्टफोन में इन कंपनियों के एप डाउनलोड कर आप इन एप्स के जरिए लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
Rajasthan patrik
खबर आपके काम की: एक क्लिक पर 1 लाख तक का मिलेगा लोन
http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/business/1-lakh-loan-on-one-click-2635224.html

Comments
Post a Comment