जी-20 सम्मेलन में मोदी और जिनपिंग की बैठक नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जर्मनी के हैम्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठक नहीं होगी। सूत्र ने गुरुवार को बताया कि सीमा पर तनाव की वजह से यह माहौल सही नहीं है। 

पहले खबरें आ रही थी कि सीमा पर तनाव को खत्म करने के लिए दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीह हैम्बर्ग में बैठक हो सकती है। खबरों में यह कहा गया था कि मोदी और जिनपिंग जी20 सम्मेलन के इतर बातचीत करके सिक्किम सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच जारी टकराव को खत्म कर सकते हैं।

गौरतलब है कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच सिक्किम सेक्टर में गतिरोध जारी है। चीनी सैनिकों द्वारा सिक्किम सीमा के नजदीक सड़क बनाने की कोशिश किए जाने के बाद चीन और भारत के बीच पिछले 19 दिनों से टकराव चल रहा है। 

यह विवाद भूटान-चीन-भारत सीमा पर स्थित डोकलाम क्षेत्र में है। इस इलाके का भारतीय नाम डोक ला है जबिक भूटान इसे डोकलाम और चीन इसको डोंगलांग कहता है। इस विवाद की वजह से तनाव चरम पर है। 

Comments

Popular posts from this blog

पंजाब के सीएम के आवास के पास ब्लास्ट, 20 मरे, 30 घायल

पीएम मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना,