Posts

टेरर फंडिंग: गिलानी के दामाद सहित 7 अलगाववादियों को 10 दिन की हिरासत

Image
  दिल्ली की एक अदालत ने आतंक वित्तपोषण के एक मामले में हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद सहित सात कश्मीरी अलगाववादियों को मंगलवार को दस दिन की एनआईए हिरासत में भेजा. एजेंसी ने अदालत से आरोपियों की हिरासत मांगी थी ताकि उनसे हिरासत में पूछताछ की जा सके. जिला न्यायाधीश पूनम ए बाम्बा ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अनुरोध को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए हिरासत में भेजने का आदेश पारित किया. एनआईए ने कश्मीर घाटी में आतंक और विध्वंसक क्रियाकलापों के कथित वित्तपोषण के मामले की जांच के संबंध में कल गिरफ्तार आरोपियों की 18 दिन की हिरासत मांगी थी. एनआईए ने अदालत को बताया कि आरोपियों अल्ताफ अहमद शाह, अयाज अकबर, पीर सैफुल्लाह, शाहिद उल इस्लाम, मेहराजुद्दीन कालवाल, नईम खान और फारूक अहमद डार का सामना एक दूसरे तथा अपराध से जुड़े साक्ष्यों से कराना है. एनआईए ने कहा कि उन्हें जांच के सिलसिले में कई स्थानों पर ले जाना है. आरोपियों की ओर से पेश अधिवक्ता रजत कुमार ने हालांकि एजेंसी के अनुरोध का विरोध करते हुए कहा कि एनआईए इस मामले की एक महीने से जांच कर रही है. कट्टरपंथी अलगाववादी ...

पीएम मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना,

Image
अक्सर राजनीतिक मुद्दों को लेकर एक दूसरे पर हमला बोलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आमने-सामने होने पर एक-दूसरे से शिष्टाचार जताना नहीं भूलते. मंगलवार को देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला. संसद के सेंट्रल हाल के कॉरीडोर में दोनों नेता अचानक आमने-सामने आ गए. पीएम मोदी ने बिना समय गंवाए राहुल गांधी का हालचाल पूछ लिया. इस पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी पीएम को शिष्टाचार के साथ जवाब दिया. दरअसल, रामनाथ कोविंद से पहले ही पीएम मोदी संसद भवन पहुंच चुके थे. जैसे ही रामनाथ कोविंद वहां पहुंचे पीएम मोदी अपने चैंबर से निकलकर उनका स्वागत करने गए. जिस वक्त पीएम मोदी संसद के गेट से गुजर रहे थे, उसी दौरान कॉरीडोर में उन्हें राहुल गांधी नजर आए. ये महज इत्तेफाक था दोनों नेता आमने-सामने आ गए. पीएम ने पूछा-कैसे हो राहुल जी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही राहुल गांधी पीएम मोदी के सामने आए, मोदी ने हाथ बढ़ाकर राहुल गांधी का हाल पूछा. पीएम ने कहा- कैसे हैं राहुल जी? इसके जवाब में राहुल गांधी ने भी पी...

दुनिया का सबसे बड़ा मजाक हसी है कि रुकती नहीं ये है सरकार

Image

पीएम मोदी बोले, 'जीएसटी, नोटबंदी पर

Image
' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी तथा जीएसटी जैसे उपायों के लिए लोगों से ‘‘अभूतपूर्व’’ समर्थन मिलने का दावा करते हुए आज कहा कि चुनाव जीतने के उद्देश्य से किए जाने वाले लोकलुभावन आर्थिक नीतिगत फैसलों से देश का भला नहीं होगा. एक आधिकारिक बयान के अनुसार मोदी ने राजस्थान के सांसदों के एक समूह से कहा, ‘‘हमें नोटबंदी तथा जीएसटी जैसे ऐतिहासिक फैसलों को लेकर लोगों का भरोसा तथा अभूतपूर्व समर्थन मिला है. देश ईमानदारी की तरफ बढ़ रहा है और लोग ईमानदारी चाहते हैं तथा सरकार के इरादों में उनका भरोसा है.’’ उन्होंने कहा कि देश के 125 करोड़ लोगों को पता है कि चुनाव जीतने के उद्देश्य से किए जाने वाले लोकलुभावन आर्थिक नीतिगत फैसलों से देश का भला नहीं होगा.बयान के अनुसार मोदी ने सांसदों से जनता की भागीदारी के साथ जल संरक्षण, मध्याह्न भोजन और दूसरी कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने को कहा. संसद के मानसून सत्र के दौरान सांसदों के किसी समूह के साथ मोदी की यह तीसरी बैठक थी.

पेट्रोल के दामों में जबरदस्त बढ़त, डीजल में आई कमी, जानिए आज का भाव

Image
  तेल कंपनियों ने 24 जुलाई को सुबह 6 बजे से मेट्रो सिटी और अन्‍य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया है. सोमवार को पेट्रोल के दामों में एक ओर जहां 20 पैसे तक बढ़ोत्तरी हुई वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में मात्र 1 से 2 पैसे की कमी आई है. आपको बता दें कि 16 जून के बाद से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव किया जाता है. यहां हम आपको बता रहे हैं 24 जुलाई 2017 के पेट्रोल और डीजल के रेट/ दाम किसी एक शहर के अंदर आउटलेट के अनुसार अलग हो सकते हैं.  पेट्रोल/ डीजल के रेट (इंडियन ऑयल के अनुसार) मेट्रो सिटीज में नॉन ब्रांडेड पेट्रोल की कीमतें (24 जुलाई 2017 को सुबह 6.00 बजे से) शहर का नाम  रेट (प्रति लीटर) नई दिल्‍ली  64.53 कोलकाता  67.88 मुंबई  73.87 चेन्‍नई  67.01

खुशखबरी: Vodafone दे रहा है सिर्फ 244 रुपए में इतना कुछ!

Image
नई दिल्ली:  रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए टेलिकॉम कंपनियां नए नए प्लान लाने में जुटी हैं. ना सिर्फ पोस्टपेड बल्कि प्रीपेड कस्टमर्स के लिए भी बाजार में नई ऑफर लाए जा रहे हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वोडाफोन ने दो नए प्लान पेश कर दिए हैं, जिनमें 244 रुपये और 346 रुपये के प्लान शामिल हैं. 244 रुपये के प्लान में 1GB 3G/4G डाटा प्रतिदिन मिलेगा, वोडाफोन से वोडाफोन नंबर पर फोन करना 70 दिनों तक मुफ्त रहेगा. वोडाफोन के 244 रुपये वाले प्लान में 70 दिनों की वैधता के साथ 70  दिनों तक रोज 1 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में 70 दिनों तक वोडाफोन टू वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा भी मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 244 के इस फर्स्ट रीचार्ज के अतिरिक्त एक और प्लान मिल रहा है जिसकी कीमत 346 रुपये है. इस पैक के तहत भी कस्टमर्स को हर दिन 1GB  डाटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसकी वैलिडिटी 56 दिन की ही होगी. आप कुल मिलाकर 56GB डाटा प्रयोग कर पाएंगे. इसके साथ हर दिन 300 मिनट कॉलिंग कर सकते हैं जबकि हफ्ते भर के लिए ...