किसान का दर्द नेता के लिए सिर्फ एक मजाक है
राम राम सा
आज लिखने को मजबूर हो गया देश का किसान का पता नहीं आज में अपने ग्रह जिला अलवर राजस्थान के किसान की बात करता हुं !
देश में अनेक सरकार आई है परन्तु चंद अधिकारी की कलम से किसान का भविष्य लिखा जाता है !
अलवर में मूल रूप से सब्जी और गेहू सरसों होती है आप सभी को जानकारी है किसान का टमाटर सड़क पर प्याज़ की लागत नहीं मिली और अभी मौसम की मार से अधिकांश अलवर की सरसों ख़राब हो चुकी है
क्या करे किसान कोई राजनीतिक पार्टी नहीं सोचती अभी उत्तरप्रदेश में विधान सभा चुनाव है सभी पार्टी ने घोषणा की है किसान का कर्ज माफ़ होगा सरकार बनने पर तो क्या वर्तमान राजस्थान सरकार राजस्थान के किसान का कर्ज माफ़ नहीं कर सकती या सिर्फ ये चुनावी जुमला है ?
देश के नेता बड़ी बड़ी बार करते है फसल वीमा योजना का परन्तु क्या अलवर के किसान को उस योजना का लाभ मिलेगा कदापि नहीं क्यों की फसल वीमा योजना सिर्फ वीमा कंपनी के लाभ के लिए बनी है फसल वीमा योजना के माप दंड इतने कठोर है कभी भी पूरे नहीं हो सकते
में आज आम जनता से सवाल करता हुं क्या कभी देश की जनता किसान के साथ खड़ी होगी क्या देश की जनता किसान को उस का हक दिलाने का काम करेगी !
किसान परेशान है अधिकारी और नेता मस्त है क्यों ?
लखन सिंह नोगावा

Comments
Post a Comment